अब मरीजों को समय पर मिलेगा उपचार:प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोमा में हुई डॉक्टर की पदस्थापना, लंबे समय से क्षेत्रवासी कर रहे थे मांग

राष्ट्र चंडिका, सिवनी।   सिवनी जिले के भोमा में डॉक्टर के अभाव के कारण लोग काफी परेशान थे और उपचार के लिए सिवनी जाना पड़ता था। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोमा में काफी लंबे समय से एमबीबीएस डॉक्टर की मांग क्षेत्रवासियों की ओर से की जा रही थी। जो अब समाप्त हो गई है।

डॉक्टर अनिल सिंह उईके की हुई पदस्थापना

मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी सिवनी की ओर से एमबीबीएस डॉक्टर अनिल सिंह उईके की पदस्थापना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोमा में की गई है। आगामी आदेश तक डॉक्टर अनिल सिंह उइके प्रत्येक सोमवार, मंगलवार व बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोमा में अपनी सेवाएं देंगे।

लोगों की थी मांग

क्षेत्र के लोगों की ओर से लगातार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एमबीबीएस डॉक्टर की पदस्थापना की मांग की जा रही थी। नगर वासी लगातार उच्च अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को पत्राचार कर व अन्य प्रयास किए जा रहे थे। अब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोमा में एमबीबीएस डॉक्टर की पदस्थापना होने पर लोगों में खुशी है।

मरीजों को समय पर मिलेगा उपचार

भोमा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर की पदस्थापना से लोग राहत महसूस कर रहे हैं। साथ ही लोगों का कहना है कि अब उन्हें समय पर उपचार मिलेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.