ब्रेकिंग
दिव्यांग महिला से पटवारी बनकर की ठगी, आरोपी गिरफ्तार दिल्ली-UP में होगी झमाझम बारिश, इन 6 राज्यों में रेड अलर्ट… जानें अगले तीन दिन तक कैसा रहेगा मौसम बिहार महागठबंधन में सीट शेयरिंग तय!पारस-सहनी के लिए कांग्रेस-RJD करेगी त्याग विदेश नीति को ट्रिपल झटका… ट्रंप-मोदी की बातचीत के बाद विपक्ष क्या-क्या उठा रहा सवाल कर्ज चुकाने के लिए बेटी का किया सौदा, दोगुने उम्र के लड़के से जबरन कराई नाबालिग की शादी… SC ने सरकार... महाराष्ट्र में ‘हिंदी भाषा’ को लेकर तकरार तेज, राज ठाकरे बोले- स्कूल खुद करें विरोध, वरना यह महाराष्... बेटे से बोली- तू सोजा… फिर आधी रात को खोली कुंडी, बॉयफ्रेंड संग किया ऐसा कांड, पहुंची जेल प्लेन में चढ़ने के बाद मुझे लगा कुछ अजीब लगा था…अहमदाबाद हादसे में जिंदा बचे विश्वास कुमार का बड़ा ब... देहरादून की हवा में जहर! वीकेंड में बिगड़ा शहर का AQI, 676 गाड़ियों पर लगा जुर्माना शादी में अगुवई करनी पड़ी भारी, दुल्हन वालों ने महिला को बनाया बंधक; दरवाजे नहीं आई थी बारात
देश

अंतरिक्ष में भारत आज रचेगा इतिहास, चांद पर जाने के लिए तैयार चंद्रयान-2

चांद अब दूर नहीं हैं। आज भारत एक बार फिर इतिहास रचने जा रहा है। धरती पर सफलता के बाद भारत आज चांद पर सफलता हासिल करनी की पूरी तैयारी में है। अंतरिक्ष में भारत आज इतिहास रचने जा रहा है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (ISRO) का स्पेसक्राफ्ट चंद्रयान-2 चांद पर जाने के लिए तैयार है। रविवार शाम 6:43 बजे से इसकी लॉन्चिंग की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। ISRO के चीफ के सिवन ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि चंद्रयान में लिक्विड कोर स्टेज पर ईंधन भरने का काम पूरा हो गया है। GSLV मार्क III-M1,चंद्रयान-2 के लॉन्च व्हीकल की रिहर्सल पूरी कर ली है। 20 घंटे चलने वाली उल्टी गिनती के बाद सोमवार की दोपहर 02:43 बजे इस मिशन को लॉन्च किया जाएगा। भारत का दूसरा मून मिशन सोमवार श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च होगा।

ISRO के चीफ डॉ. के सिवन ने बताया कि चंद्रयान-2 के पहले प्रयास में जो भी तकनीकी कमियां देखी गई थीं, उसे ठीक कर लिया गया है। सिवन ने कहा, ‘सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं। लीकेज की वजह से पहली बार लॉन्चिंग टलने के बाद हमने इस बार सतर्कता बरती है। तैयारियों को पूरा करने में एक दिन से ज्यादा का वक्त लगा है। मैं आपको भरोसा दिलाना चाहता हूं कि इस बार ऐसी कोई तकनीकी गड़बड़ी नहीं होगी। चंद्रयान-2 आने वाले दिनों में 15 महत्वपूर्ण मिशन पर काम करेगा। चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग चांद के साउथ पोल पर एक रोवर को उतारने के उद्देश्य से की जा रही है। अभी तक इस जगह पर कोई भी देश नहीं पहुंचा है। चांद के साउथ पोल पर स्पेसक्राफ्ट उतारने के बाद भारत ऐसा करने वाला पहला देश बन जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button