ब्रेकिंग
सिवनी: सेप्टिक टैंक में डूबने से 5 वर्षीय जुड़वा भाइयों की दर्दनाक मौत सिवनी पुलिस का त्वरित एक्शन: 24 घंटे में तेलंगाना से दो नाबालिगों को छुड़ाया, आरोपी गिरफ्तार सिवनी में मॉडिफाइड साइलेंसर वाले बुलेट पर चला पुलिस का डंडा, 7 वाहनों पर ₹7000 का जुर्माना यमुना को निर्मल बनाने, नालों की सफाई… दिल्ली जल बोर्ड करोड़ों रुपये की परियोजनाओं पर खुद लेगा निर्णय... जब अधिकारियों ने उठाई नरसिंह भगवान की फोटो… पीछे मिला लाखों का गांजा, जानें रेड की पूरी कहानी मुझे उम्मीद है कि मैं 30-40 साल तक और जीवित रहूंगा… दलाई लामा ने उत्तराधिकारी विवाद पर लगाया विराम ‘आदिवासी महिलाएं टैक्सपेयर बन रहीं…’ केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम बोले- ऐसे प्रयासों से विकसित भारत को ... ऑपरेशन सिंदूर से लेकर जनगणना 2027 तक…जानिए कौन हैं सुमिता मिश्रा, जिन्हें सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदार... मथुरा छोड़कर चले जाएं… हेमा मालिनी के बयान पर BJP नेता ने कसा तंज, बोले- बाहर के लोग बाहर जाएं क्या पहले ही लिखी जा चुकी थी सिवान ट्रिपल मर्डर की स्क्रिप्ट? आक्रोशित ग्रामीणों ने फूंका आरोपी का घ...
देश

फिट इंडिया मोबाइल एप की शुरुआत, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक पैर पर रस्सी कूद कर फि‍टनेस स्किल भी दिखाई

नई दिल्‍ली। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने रविवार को ‘फिट इंडिया मोबाइल एप’ लॉन्‍च किया। फिट इंडिया मुहिम के दो साल पूरे होने पर मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। केंद्रीय खेल मंत्री ने इस मौके पर अपनी रस्सी कूदने की कला का भी प्रदर्शन किया। समाचार एजेंसी ने इस रस्‍सी कूद का वीडियो जारी किया है। वीडियो में अनुराग ठाकुर काफी देर तक रस्सी कूदते नजर आ रहे हैं। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने केंद्रीय खेल मंत्री की हौसलाफजाई के लिए जमकर तालियां बजाईं।

इस मौके पर केंद्रीय खेल मंत्री ने कहा कि यह एक फ्री मोबाइल एप्लिकेशन है जो फिटनेस की निगरानी में मदद करता है। इस ऐप को ‘फिट इंडिया अभियान’ के तहत लॉन्‍च किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में अनुराग ठाकुर ने लोगों से इस ऐप को डाउनलोड करने और फिटनेस के लिए हर रोज आधा घंटा समय देने की गुजारिश की। इसके साथ ही उन्‍होंने एक नारा भी दिया ‘फिटनेस का डोज, आधा घंटा रोज’…

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दो साल पहले फिट इंडिया अभियान की शुरुआत की गई थी। इस अभियान के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच थी। स्‍वस्‍थ्‍य जीवन शैली के लिए फिटनेस की खुराक हर दिन आधा घंटा सभी के लिए जरूरी है। हम सभी को स्‍वस्‍थ्‍य रहने के लिए 24 घंटे में आधा घंटा समय फिटनेस के लिए निकालना चाहिए। आधे घंटे की कसरत हमें दवाओं के भारी भरकम खर्च से बचाने में मददगार होती है।

‘फिट इंडिया मोबाइल एप’ एन्ड्रायड और आइओएस पोर्टल दोनों पर ही उपलब्ध होगा। यह सामान्य स्मार्टफोन पर भी काम कर सके इस बात को ध्‍यान में रखते हुए डेवलप किया गया है। इस मौके पर केंद्रीय खेल मंत्री ने कहा कि आज भी 70 फीसद भारतीय नियमित व्यायाम नहीं करते हैं। इस एप्लिकेशन की मदद से आप निगरानी रख पाएंगे कि आपने फिट रहने के लिए कितनी मेहनत की है। इस एप के जरिए आप अपने स्‍वास्‍थ्‍य को मॉनिटर कर सकेंगे। हर देशवासी की फिटनेस देश को मजबूती देगी। आप इस एप के आंकड़े शेयर भी कर सकेंगे

Related Articles

Back to top button