पंजाब
चंडीगढ़ में Take off से पहले रोकी गई FLIGHT, यात्रियों में मचा हड़कंप

अहमदाबाद विमान हादसे के बाद लगातार विमानों में खराबी के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही मामला अब चंडीगढ़ से सामने आया जिसके बाद चंडीगढ़ से लखनऊ जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट को रद्द करना पड़ा। बताया जा रहा है कि टेक-ऑफ से पहले विमान में बड़ी तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद टेक-ऑफ से पहले ही फ्लाइट को रोक दिया गया। इसके बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार इस फ्लाइट में 160 के करीब यात्री सवार थे। अचानक विमान में आई खराबी के बाद टेक-ऑफ रोक दिया गया और सभी यात्रियों को उतार दिया गया। इस कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।