भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची की जारी:बरघाट विधानसभा सीट से कमल मर्सकोले को दिया टिकट

राष्ट्र चंडिका,सिवनी। विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने पहली सूची जारी की है। इसमें बरघाट विधानसभा क्षेत्र से कमल मर्सकोले पर दांव लगाते हुए उन्हें प्रत्याशी चुना है। कमल मर्सकोले यहां से दो बार विधायक रह चुके हैं। जहां भाजपा पार्टी ने 2018 में अंतिम समय में टिकट काटकर कमल मर्सकोले की जगह नरेश बरकड़े को टिकट दी थी।

वे कांग्रेस के प्रत्याशी अर्जुन काकोड़िया हार गए थे। इस बार के चुनाव में पार्टी ने एक बार फिर कमल मर्सकोले पर भरोसा जताया है। काफी मंथन के बाद प्रत्याशी घोषित कर दिया है। बरघाट विधानसभा से कमल मर्सकोले का नाम आते ही उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है। बीजेपी कार्यालय में जश्न का माहौल बन गया है। बरघाट के वर्तमान कांग्रेस विधायक अर्जुन सिंह ककोडिया से कमल मर्सकोले की सीधी टक्कर 2013 के विधानसभा चुनाव में हुई थी। उसमें कमल जीते थे।

टिकट मिलने के बाद कमल मर्सकोले क्षेत्र की जनता तथा भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया है। ऐसा माना जा रहा है की भाजपा से कमल मर्सकोले और कांग्रेस से अर्जुन सिंह ककोडिया एक बार फिर चुनावी मैदान में आमने सामने होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.