जाल में मछली मगरमच्छ बाहर

-छोटे बुकियों को पकड़ कर पुलिस थपथपा रही पीठ
 -कुलदीप में हाथ डालने में क्यों बच रही पुलिस
– भाजपा नेताओ की यारी, पुलिस पर पड़ रही भारी
राष्ट्र चंडिका न्यूज़,सिवनी। सिवनी पुलिस ने कल दिनांक 4 मई 2024 को आईपीएल सट्टा खिलाते बुकी को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्रिकेट सट्टा बुकियों में हड़कंप है तो आम जनता में यह चर्चा जोरो पर है की सिवनी पुलिस छोटे बुकियों को पकड़ का अपनी पीठ थपथपा रही है लेकिन बड़े बुकियों पर हाथ डालने में सिवनी पुलिस परहेज कर रही है। यही वजह है की सिवनी में भाजपा नेताओ का आशीर्वाद प्राप्त क्रिकेट सट्टा बुकी कुलदीप बेख़ौफ़ अपने पंटरों से क्रिकेट सट्टा बुक को संचालित कर रहा है और सिवनी पुलिस तमाशबीन बनी हुई है।
सूत्रों की माने तो कुलदीप द्वारा शहर में बड़ी बुक चलाई जा रही है। जिसका लेखा जोखा एक मोबाईल में रखा जाता है। कुलदीप के द्वारा अपने पंटरों से व्हाट्सएप कॉल में बात की जाती है। अपने पंटरों से कुलदीप प्रत्येक दिन का हिसाब किताब कर लेन देन की राशि अलग- अलग खाते में बुलाया जाता है। विश्वस्त सूत्रों की माने तो कुलदीप के भाजपा नेता से रिश्ते अच्छे होने के चलते कुछ खाकी धारक भी छोटी मोटी चढ़ौत्री से खुश होकर इसके आपीएल सट्टा कारोबार को संरक्षण दें रहे है।
भाजपा नेताओ के साथ सोशल मीडिया में डालता है तस्वीर
सिवनी नगर में क्रिकेट सट्टा बुकी के नाम से कुख्यात कुलदीप अकसर भाजपा नेता के इर्दगिर्द नजर आता है। यह भाजपा नेताओ से यारी कर क्रिकेट सट्टा का भारी कारोबार कर पुलिस की पहुंच से बचने का प्रयास करता नजर आता है। सिवनी के कई बड़े नेताओ के साथ घूमना और उनके साथ तस्वीर लेकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट में डाल कर अपनी राजनैतिक पकड़ दिखाया जाता है।
ये मछली फसी पुलिस के जाल में – ज्ञात हो की 3 मई 2024 के दिन पुलिस ने आईपीएल सट्टा पर कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनमे अतुल चौरसिया पिता ईश्वर दास उम्र 28 वर्ष निवासी गिरजा कुंड सिवनी, मयंक गुप्ता निवासी छिंदवाड़ा सागर सुराना निवासी रायपुर, सचिन उपाध्याय निवासी बालाजी नगर बारापत्थर सिवनी, रुपेश सेन चौधरी वारासिवनी को गिरफ्तार किया जिनके पास से 15 हजार रूपये नगद, एक एंड्रायड मोबाईल और लाखो रूपये का हिसाब किताब मिला है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.