महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में हो रहे धार्मिक अनुष्ठान:शाम को निकलेगी भोलेनाथ की भव्य बारात

राष्ट्र चंडिका न्यूज़ सिवनी: सिवनी मुख्यालय सहित जिले भर में महाशिवरात्रि पर्व बड़े ही भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है। सिद्ध पीठ मठ मंदिर, महाकालेश्वर धाम,गुरु धाम दिघोरी, मठ घोघरा सहित अन्य स्थलों में कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

शहर में महाशिवरात्रि पर सुबह से भगवान भोलेनाथ का पूजन अर्चन कर अभिषेक किया जा रहा है।

मुख्यालय समेत जिले में महाशिवरात्रि पर शुक्रवार को शिवालयों में श्रद्धालु उमड़ पड़े। शिवलिंग पर जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक व पूजन कर भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाए। श्रद्धालु भक्ति में डूबे नजर आए। इससे जिलेभर में माहौल भक्तिमय रहा। सिद्धपीठ मठ मंदिर, गुरुरत्नेश्वर धाम दिघौरी, महाकालेश्वर, शंकर मढि़या, बरघाट रोड स्थित शिव मंदिर, सभी देवालयों में भक्तों की भीड़ नजर आई।बेलपत्र, धतूरा, पुष्प, जल व दूध का अभिषेक करने के लिए देवाधिदेव के दरबार में श्रद्धालुओं की लंबी देखने मिली।

आदि शंकराचार्य द्वारा सिद्धपीठ मठ मंदिर में स्थापित शिवलिंग के दर्शन व अभिषेक करने सुबह से श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे। यहा शुक्रवार शाम देवाधिदेव की भव्य बारात निकालने की तैयारियां सुबह जारी रही। मंदिर में भगवान भाेलेनाथ व माता पार्वती की मनोहारी प्रतिमा के दर्शन करने भी श्रद्धालु पहुंचे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.