चमारी में आरंभ किया जाये गेंहूँ खरीदी केन्द्र : घनश्याम

 राष्ट्र चंडिका न्यूज़,सिवनी। जिले के छपारा विकासखंड की उपतहसील चमारी में समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी केंद्र बनाने के लिए कृषि- कृषक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य घनश्याम सनोडिया ने कलेक्टर से मांग की है। श्री सनोडिया ने बताया कि श्याम कुमरे, देवल पटेल एवं अन्य लोगों ने उन्हें अवगत कराया है कि चमारी छपारा ब्लाक का गाँव है, साथ ही यह उपतहसील भी है। पूर्व में यहाँ सहकारी समिति के माध्यम से समर्थन मूल्य पर खरीदी होती थी परंतु पिछले साल चमारी उपतहसील के ग्रामों की खरीदी सादक सिवनी सायलो बैग में की गई। जिसकी दूरी अलग- अलग ग्रामों की 20 से 40 किलोमीटर तक है। इस क्षेत्र में अधिकांश किसान छोटे, गरीब और आदिवासी समुदाय से हैं। यह क्षेत्र वन एवं पहाड़ी युक्त है एवं सिंचाई सुविधा से वंचित है। किसानों को बहुत दूर स्थित सायलो बैग तक गेहूँ ले जाना कठिन एवं बहुत मंहगा पड़ता है, इसलिए अधिकतर किसान औने पौने दाम पर व्यापारियों को माल बेच देते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.