जिला ब्राह्मण समाज संगठन का पुनर्गठन सर्वसम्मति से संपन्न हुआ.पंडित दिलीप तिवारी जिला ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष बने

राष्ट्र चंडिका न्यूज़,सिवनी,जिला ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पद हेतु सर्व सम्मति से पंडित दिलीप तिवारी का निर्वाचन संपन्न हुआ। दिलीप तिवारी के नाम का प्रस्ताव जिला ब्राह्मण समाज के निवृत्तमान अध्यक्ष पंडित ओमप्रकाश तिवारी द्वारा रखा गया। प्रस्ताव करतल ध्वनि के साथ सर्वसम्मति से पास किया गया। समाज के निर्वाचन प्रभारी पंडित जुगल किशोर दुबे द्वारा अनुमोदन किया गया .

ब्राह्मण समाज के समस्त ब्लॉक अध्यक्ष गण- नगर अध्यक्ष पंडित अशोक तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष, विजय तिवारी घंसौर, दामोदर शुक्ला केवलारी, श्याम नारायण पांडे लखनादौन, राजेंद्र तिवारी छपारा, शिवशंकर शर्मा बरघाट, अशोक पांडे बंडोल, भुवन भास्कर मंगवानी, अशोक मिश्रा गोपालगंज, देवेंद्र दीक्षित कुरई, तथा नवगठित कार्य समितियां का विधिवत अनुमोदन किया गया।ब्राह्मण समाज संरक्षक मंडल के वरिष्ठ सदस्य डॉक्टर एम.एन.त्रिवेदी, परशुराम शुक्ला शास्त्री ,गुरुप्रसाद मिश्रा, हरि नारायण तिवारी , आचार्य पंडित राजेंद्र पांडे शास्त्री, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी, आजीवन सदस्य गणों, निवृत्तमान, जिला कार्य समिति के पदाधिकारी, सदस्य, अनुषांगिक संगठन युवा शाखा, महिला शाखा, परशुराम वाहिनी, मंदिर समिति के अध्यक्ष पदाधिकारी तथा विप्र समाजके, बड़ी संख्या में उपस्थित सदस्य नर-नारियों की उपस्थिति में गरिमामयी शपथ ग्रहण संपन्न हुआ। शपथ ग्रहण के पश्चात आचार्य पंडित सनत कुमार उपाध्याय, आचार्य पंडितविकास तिवारी सोनू महाराज, एवं विद्वान आचार्य गणो द्वारा गुंजायमान, स्वस्ति वाचन के साथ पुष्प वर्षा करते हुए समस्त विप्रजनों द्वारा शुभाशीष प्रदान किया गया। दिलीप तिवारी को जिला, अध्यक्ष पद का दायित्व सोपा गया इस अवसर पर निवृ. जिला अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष . भुनेश्वर शुक्ला द्वारा समाज का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रशांत तिवारी द्वारा एवं आभार प्रदर्शन निवृत. महासचिव . प्रशांत शुक्ला द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला संयोजक अजय मिश्रा, कार्यक्रम प्रभारी गौरी शंकर तिवारी, विकास तिवारी सोनू महाराज, नगर अध्यक्ष अशोक तिवारी, डॉ संदीप उपाध्याय, परशुराम वाहिनी अध्यक्ष अखिलेश चंकी पांडे सूर्यकांत चतुवेर्दी, दिनेश मिश्रा, विनोद मिश्रा, अर्पित त्रिपाठी , रोहित शर्मा, श्रीमती शकुंतला तिवारी, श्रीमति गीता अवस्थी, श्रीमती अरविन्दजा दुबे, श्रीमती दुर्गेश्वरी शर्मा, श्रीमती मंजू दुबे ,श्रीमती अनामिका मिश्रा श्रीमती नीतू दुबे श्रीमती राजेश्वरी दुबे श्रीमती शैल दुबे की सराहनीय भूमिका उल्लेखनीय रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.