बंडोल के जंगलो में बेख़ौफ़ चल रहा है जुआ 

 

बंडोल के जंगलो में बेख़ौफ़ चल रहा है जुआ

राष्ट्र चंडिका न्यूज़ सिवनी, बंडोल में इन दिनों 52 पत्तों का बहुत जोर शोर से चल रहा है जहाँ पर सिवनी तो सिवनी आसपास जिले डिंडोरी सिवनी बालाघाट अन्य जगहों से जुआड़ी अपना जोर आजमा रहे है एक दिन में लाखों की रुपये की कटी जा रही है नाल, जहाँ पर पूरा संरक्षण स्थानीय पुलिस कर रही है अगर पूरा संरक्षण पुलिस करेगी तो फिर किस बात का डर, वही सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बंडोल के सभी जिम्मेदार शासन प्रशासन में बैठे अधिकारी कर्मचारियों को हप्ता महीना के हिसाब से सेट किया गया है।

खुलेआम चल रहे जुआ के अड्डे कानून व्यवस्था का खुला मजाक उड़ा रहे हैं। पुलिस की संरक्षण में चल रहे इस खेल से युवा पीढ़ी तबाह हो रही है, जिनके भविष्य को लेकर अभिभावक भी ¨चतित व परेशान हैं। जबकि अवैध रूप से खेले जा रहे खेल से पुलिस खुद को अनजान बता रही है।

पुलिस के नाक के नीचे अवैध कारोबार का खेल खेला जा रहा है। बंडोल के जंगलो में जुए का खेल निर्बाध गति चल रहा है। ऐसा भी नहीं कि इसकी जानकारी पुलिस को नहीं है। इसके बाद भी इस पर रोक या कार्रवाई की बात सामने नहीं आई है। इतना ही नहीं पुलिस इस तरह का कारोबार होने से इंकार कर देती है। लोगों का कहना है कि इसके चक्कर में युवा पीढ़ी खुद को बर्बाद कर रही है। इसकी वजह से उनके मां बाप भी उनके भविष्य को लेकर परेशान हैं। इस खेल के संचालकों की पकड़ दूर तक है। इसमें कोई अड़चन ना पड़े, इसके लिए मोटी रकम भी बंधी है। इसलिए कानून के हाथ इनके गिरेबान तक नहीं पहुंच पाते। कभी कभार कार्रवाई हुई भी तो दो चार को कुछ घण्टे थाने में बैठा कर छोड़ दिया जाता है। इससे इनके हौसले और बुलन्द हो जाते हैं। सबसे बड़ी बात यह है की इनके डर से सामने से कोई शिकायत करने की हिम्मत नहीं करता।

आये दिन जुआड़ियों के बीच होता है बात विवाद पर पुलिस विभाग कुछ बड़े दुर्घटना का इंतजार कर रही है जब कोई बड़ी दुर्घटना घटेगी तब कही जाकर पुलिस विभाग में बैठे बड़े अधिकारियों के कानों में जू रेगेंगी। अब देखना बाकी है कि क्या खुलेआम चल संचालन कर रहे जुआ फड़ मालिको पर कार्यवाही होती है या फिर उन्हें आगाह किया जाता

Leave A Reply

Your email address will not be published.