जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान:पीजी कॉलेज के पीछे गजानन नगर जाने वाला सड़क मार्ग बदहाल, लोग हो रहे परेशान

राष्ट्र चंडिका,सिवनी। सिवनी मुख्यालय के महामाया वार्ड क्रमांक 1 पी. जी. कॉलेज से लग कर गजानन नगर तक का सड़क मार्ग जरजर अवस्था मे हो गया है। जिसके कारण लोगो को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

क्योंकि कॉलेज के पीछे तरफ रहने वाले लोगो के लिए यह मात्र एक रास्ता है। जिससे होकर ही लोगों का आना जाना होता है और स्कूल जाने वाले बच्चो के लिए और ऑटो सहित अन्य वाहनों के लिए भी यही मार्ग है। जिसका आरसीसी निर्माण कार्य नगरपालिका काफी समय पहले किया गया था जो आज पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है।

स्कूल आने जाने वाले बच्चे व आम जनों का आना जाना दूभर हो गया है। इस बात की जानकारी स्थानीय लोगों ने नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारियों को भी दी है। लेकिन अभी तक कोई सुधार कर नहीं हो पाया है। वहीं लोगों को शीघ्र समस्या के समाधान की उम्मीद है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.