असली किन्नर और नकली किन्नर के बीच विवाद,पुलिस ले गई थाने

राष्ट्र चंडिका,सिवनी। सिवनी जिले के छपारा बस स्टैंड में शुक्रवार को असली किन्नरों ने नकली किन्नरों को पीटा और थाने में शिकायत की। प्राप्त जानकारी के अनुसार सावन के महीने में सिवनी से आई किन्नरों की टोली ने आरोप लगाया कि आदेगांव से आए नकली किन्नरों ने बेवजह हमसे लड़ाई की और हमारे एरिया में आकर के लोगों के घरों में चोरी करते हैं। बदनाम हम असली किन्नर हो रहे हैं।
इसके बाद असली और नकली किन्नरों के बीच में विवाद शुरू हो गया। विवाद की जानकारी मिलने के बाद छपारा पुलिस मौके पर पहुंची। जहां सभी किन्नरों को पुलिस वाहन में बैठाकर थाने ले गई। किन्नरों ने बताया कि नकली किन्नर जिले के कई हिस्सों में घूम रहे हैं और लोगों से अवैध तरीके से पैसा वसूल रहे हैं। जिसके कारण असली किन्नरों की छवि धूमिल हो रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.