भाजपा का ‘बहना’ और कांग्रेस ‘सिलेंडर’ क्या लुभायेगा मतदाताओं को?

विधानसभा टिकिट को लेकर भाजपा-कांग्रेस में घमासान
राष्ट्र चंडिका, सिवनी। विधानसभा का चुनाव यह वर्ष भाजपा-कांग्रेस के लिए उत्सव से कम नही है जहा शिवराज सिंह चौहान भाजपा को मजबूत करने सिवनी के केवलारी में दौरा कर चले गये वही कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी ग्राम उड़ेपानी में कार्यकर्ताओं से मिलने के नाम पर चुनाव का बिगुल बजाना चाहते है भाजपा और कांग्रेस के जिला शीर्ष आलोक एवं राजकुमार की छवि पार्टी में बहुत संतोषजनक नही मानी जा सकती यहां तक की वक्त आने पर यह दोनों ही विधानसभा चुनाव में अपनी दावेदारी रख सकते है। लेकिन ऐसा हुआ तो पार्टी में बगावत भी हो सकती है और यह बात दोनों के हित में नही है इसके अतिरिक्त भाजपा में दिनेश राय, सुजीत जैन, नीता पटेरिया, ढालसिंह बिसेन, वैभव पवार लगातार हाईकमान के संपर्क में है और शतरंज की बिसात बिछा रहे है। मतदाता इस समय भाजपा से नाराज नजर आ रहा है वही सरकारी कर्मचारी पुरानी पेंशन की बात के चलते भाजपा से दूर हो रहे है इसी तरह कांगे्रस गैस सिलेंडर 500 रूपये में देने की बात, पुरानी पेंशन सहित अनेक मुद्दों को रख मतदाताओं को रिझा रहे है देखना यह है कि मतदाता घी लगी रोटी की तरह लोक लुभावने वादों का स्वाद चखेगा की नही। भाजपा की तरह कांग्रेस में भी टिकिट को लेकर आज भी लंबी लाईन है दावेदारों में आनंद पंजवानी, राजा बघेल, मोहन चंदेल, सुयोगिता सक्सेना, श्रीमति नेहा सिंह सहित अनेक नाम सिवनी विधानसभा के दावेदार माने जा रहे है। इस बार कांग्रेस आदिवासियों को भी अपने पक्ष में रिझाने का भरसक प्रयास कर सकती है इस बार केवलारी में परिवर्तन की स्थिति बनने की संभावना दिख रही है ठा. रजनीश सिंह अपनी भूल सुधार रहे है और लोगों से सतत संपर्क बनाये हुए है। बरघाट में अर्जुन सिंह ककोडिय़ा के पक्ष में माहौल नही बन पा रहा है हो सकता है इस बार मतदाता भाजपा के पक्ष में मतदान कर सकते है। लखनादौन में भाजपा के पास अच्छे प्रत्याशी का अभाव होने से कांग्रेस इस बार फिर बाजी मार सकती है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.