ब्रेकिंग
सिवनी में जुए और सट्टे पर पुलिस का शिकंजा, 9 गिरफ्तार आदिवासी समुदाय के जीवनस्तर में आया बदलाव, मोदी सरकार ने 3 गुना बढ़ाया बजट; अब जल, बिजली और शिक्षा मे... ग्लोबल पीस इंडेक्स 2025ः बढ़ती जा रही अशांति, 2025 में दूसरे विश्व युद्ध से भी खराब हालात..रिपोर्ट म... मुंबई में संध्या पाठक की मौत घटना या साजिश? कॉलेज की तीसरी मंजिल से गिरी, हो गई मौत… परिवार बोला- हत... राजस्थान: एक्शन में मंत्री किरोड़ीलाल मीणा, नकली खाद बनाने वाली फैक्ट्री पर मारी रेड, मचा हड़कंप एक्स-हस्बैंड संजय कपूर के अंतिम संस्कार में शामिल हुईं करिश्मा कपूर न चीन, न रूस और न तुर्किए… ईरान को बचाने आगे आए ये 3 सुपरपावर देश नीली बत्ती वाली कार पर केक काटा DSP की पत्नी ने… और पुलिस ने नाप दिया बेचारा ड्राइवर मास्टर साहब की डिग्री फर्जी, 11 साल से स्कूल में पढ़ा रहे थे; जांच में खुल गई पोल ‘एयर इंडिया की फ्लाइट में रुपए चोरी’… यात्री का गंभीर आरोप, पटना से आ रहा था दिल्ली
पंजाब

जालंधर में निगम कर्मचारियों ने शुरू की हड़ताल, जानें क्यों

जालंधर: नगर निगम जालंधर के ग्रेड-4 कच्चे कर्मचारी, जिनमें 58 फिटर कुली, 6 राज मिस्त्री और 15 जे.सी.बी. ऑपरेटर शामिल हैं, ने आज नगर निगम कमिश्नर समक्ष हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताली कर्मचारियों ने बताया कि पिछले 12 से 15 वर्षों से वह अपनी सेवाएं पूरी ईमानदारी और निष्ठा से दे रहे हैं। इसके बावजूद अब तक पक्की नियुक्ति न मिलने पर उन्होंने गहरा रोष व्यक्त किया।

कर्मचारियों का कहना है कि नगर निगम प्रशासन उनकी वर्षों की मेहनत और सेवा की अनदेखी कर रहा है। यूनियनों द्वारा बार-बार खाली पदों को भरने के लिए पत्र भेजे गए और व्यक्तिगत रूप से मिलकर मांगें रखी गईं, लेकिन निगम की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। यूनियनों ने मांग की है कि नगर निगम अपने आगामी बजट में फिटर कुली, राजमिस्त्री और जेसीबी ऑपरेटरों के पदों को रेगुलर करने की मंज़ूरी प्रदान करे, जिससे पानी सप्लाई और सफाई व्यवस्था पर कोई असर न पड़े। इस मौके पर यूनियन नेताओं सन्नी सहोता, हरजिंदर बॉबी, बिल्ला सभरवाल, जुगल किशोर, राजीव गिल, गुरप्रीत, संजीव भारद्वाज, राजदीप सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button