ब्रेकिंग
सिवनी पुलिस का 'हरियाली महोत्सव': पुलिस लाइन में 70 से अधिक पौधे लगाए गए बरघाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गौवंश वध कर मांस बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार सिवनी में नशे का बढ़ता जाल: ड्रग्स का गढ़ बनता शहर, युवा गिरफ्त में, प्रशासन पर सवाल! गेम डाउनलोड करते ही जिंदगी हुई हैक, ऑनलाइन गेमिंग बना साइबर अपराधियों का नया अड्डा ऑनलाइन गेमिंग: मन... सच बोलने की सज़ा: जब पत्रकारिता निशाने पर हो फर्जी तरीके से राशन कार्ड बनवाकर लिया सरकारी लाभ, CM धामी का सख्त एक्शन, 2 एफआईआर दर्ज इंग्लैंड को बचा लेगी बारिश या टीम इंडिया रचेगी इतिहास? जानें बर्मिंघम के मौसम का मिजाज इंडिया जान चुका है… कपिल शर्मा के शो में युजवेंद्र चहल ने RJ महवश संग कंफर्म किया रिश्ता! देवशयनी एकादशी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, हर इच्छा हो जाएगी पूरी! WhatsApp से मेट्रो टिकट बुक करने का क्या है स्टेप बाई स्टेप प्रोसेस
देश

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने पैरालिम्पिक में रजत पदक विजेता निषाद कुमार को सम्मानित किया

नई दिल्ली: केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज दिल्ली पहुंचने पर टोक्यो पैरालिम्पिक के रजत पदक विजेता निषाद कुमार को सम्मानित किया। हिमाचल प्रदेश के रहने वाले निषाद ने टोक्यो पैरालिम्पिक खेलों में पुरुषों की ऊंची कूद टी-47 श्रेणी में 2.06 मीटर की छलांग लगाकर रजत पदक जीता था। खेल मंत्री कहा,‘‘भारत अपने पैरालिम्पिक खिलाडिय़ों के शानदार प्रदर्शन से खुश है। भारत ने अब तक के अपने सर्वाधिक पदक जीते हैं।

खेलों के प्रति हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के अटूट समर्थन ने वास्तव में हमारे खिलाडिय़ों को अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रेरित किया है। निषाद ने दिखा दिया है कि दृढ़ता के साथ उच्चतम स्तर पर सफलता प्राप्त की जा सकती है। सरकार भारत पैरालिम्पिक खिलाडिय़ों को सुविधाओं और वित्त पोषण के साथ मदद देना जारी रखेगी ताकि वे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करना जारी रख सकें। मैं निषाद की सफलता को लेकर इस वजह से और भी उत्साहित हूं क्योंकि वह मेरे ही राज्य हिमाचल प्रदेश से आते हैं।’’

Related Articles

Back to top button