ब्रेकिंग
कितनी अमीर हैं दीपिका पादुकोण? इस काम पर हर साल खर्च करेंगी 73 लाख रुपए हैरी ब्रूक की इस हरकत पर भड़के गिल और पंत, अंपायर से कर दी शिकायत इधर रूस ने तालिबान को मान्यता, उधर बांग्लादेशी नेता ने कहा हमें भी चाहिए अफगान वाला निजाम भारत में कितनी है Glutathione की कीमत? जवान-सुन्दर दिखने के लिए एंटी-एजिंग पर कितना खर्च कर देते हैं... WhatsApp पर कैसे मिलता है ब्लू टिक? केवल इन लोगों को मिलती है सुविधा बागेश्वर धाम का वो मंदिर जहां आज तक नहीं जला कोई बल्ब… जलाते ही हो जाता है फ्यूज! लैव मैरिज की, फिर देवर से हो गया इश्क; पति ने चाकू से गोदकर की पत्नी की हत्या ‘नहीं ट्रैक्टर देंगे तो नहीं होगा निकाह’, दूल्हे ने शादी में किया बवाल, फिर जो हुआ… सोनम-राजा जैसी शंकर-खुशबू की कहानी… यहां पति निकला ‘बेवफा’, पत्नी को चलती ट्रेन से फेंका; लव मैरिज क... बिहार में मतदाता सूची की समीक्षा पर मौलाना मदनी का एतराज, बोले- लोकतंत्र के बुनियादी अधिकारों पर हमल...
देश

ध्यान लगाने विपश्यना साधना के लिए गए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, 10 दिन कामकाज से रहेंगे दूर

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री केजरीवाल रविवार से 10 दिन के लिए विपश्यना साधना के लिए चले गए हैं। अब दस दिन तक किसी के संपर्क में नही रहेंगे। उनकी गैरमौजूदगी में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया उनका कामकाज संभालेंगे। विपश्यना साधना के लिए सीएम कहां गए हैं अभी इसकी जानकारी नही मिल पायी है। आमतौर पर सीएम केजरीवाल इसके लिए बेंगलुरू और महाराष्ट्र में से किसी एक जगह जाते रहे हैं। इससे पहले वह सितंबर 2017 में महाराष्ट्र के इगतपुरी स्थित धामागिरी इंटरनेशनल अकादमी में विपश्यना के लिए गए थे।

दरअसल, विपश्यना के लिए करीब 10 दिन तक लगातार बैठकर ध्यान करना होता है। मौन रहना होता है, ज्यादा बातचीत की इजाजत नहीं होती है। इस दौरान बाहरी दुनिया से कोई संपर्क नहीं होता है। इस दौरान फोन पर भी बात नहीं कर सकते। मुख्यमंत्री केजरीवाल को भी इस नियम का पालन करना होगा।

लंबे समय से विपश्यना साधना करते रहे हैं केजरीवाल

इससे पहले केजरीवाल दस दिनों से लिए हिमाचल प्रदेश के धर्मकोट स्थित विपश्यना ध्यान केंद्र गए थे। बता दें कि केजरीवाल लंबे समय से विपश्यना साधना करते रहे है। बताया जाता है कि विपश्यना साधना में ध्यान लगाया जाता है। इससे मन को शांति मिलती है।

Related Articles

Back to top button