ब्रेकिंग
हिंसक झड़प, तनाव और हादसे… UP-बिहार-MP से लेकर राजस्थान तक, मोहर्रम पर कैसे मच गया बवाल? काले बादल, तेज बारिश… Cool हुई दिल्ली, 24 राज्यों में IMD का अलर्ट; पहाड़ों का क्या है हाल? सिवनी पुलिस की जुए पर बड़ी कार्रवाई: डुंडासिवनी में दो जुआ फड़ पर छापा, 8 जुआरी गिरफ्तार, ₹44,000 का... सिवनी पुलिस का 'हरियाली महोत्सव': पुलिस लाइन में 70 से अधिक पौधे लगाए गए बरघाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गौवंश वध कर मांस बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार सिवनी में नशे का बढ़ता जाल: ड्रग्स का गढ़ बनता शहर, युवा गिरफ्त में, प्रशासन पर सवाल! गेम डाउनलोड करते ही जिंदगी हुई हैक, ऑनलाइन गेमिंग बना साइबर अपराधियों का नया अड्डा ऑनलाइन गेमिंग: मन... सच बोलने की सज़ा: जब पत्रकारिता निशाने पर हो फर्जी तरीके से राशन कार्ड बनवाकर लिया सरकारी लाभ, CM धामी का सख्त एक्शन, 2 एफआईआर दर्ज इंग्लैंड को बचा लेगी बारिश या टीम इंडिया रचेगी इतिहास? जानें बर्मिंघम के मौसम का मिजाज
देश

15 साल तक छत्तीसगढ़ न डोला था, न अड़ा था, बस विकास पर बढ़ा था- रमन

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजनीतिक घटनाक्रम पर पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने कांग्रेस पार्टी और छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। डा. रमन ने कहा कि 15 साल तक छत्तीसगढ़ न डोला था, न अड़ा था, बस विकास को लेकर आगे बढ़ा था। आज छत्तीसगढ़ को याद आ रहे हैं तरक्की और समृद्धि के 15 साल। डा. रमन ने कहा कि जिस तरह से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर भूपेश बघेल के समर्थन में नारेबाजी हुई कि छत्तीसगढ़ अड़ा है, भूपेश संग खड़ा है।

यह चुनौती किसको दी जा रही है। क्या छत्तीसगढ़ पहले उनके साथ नहीं था। यह चुनौती भाजपा को है या फिर कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व को दी जा रही है। यह बताने की कोशिश की जा रही है कि भूपेश बघेल को छेड़ोंगे तो महंगा पड़ेगा। डा. रमन ने कहा कि राहुल गांधी ने सिर्फ मुख्यमंत्री को बुलाया था। उनके पहुंचने से पहले विधायक और पूरा कैबिनेट पहुंचा है।

यह पूरी तरह से केंद्रीय संगठन को चुनौती देने के लिए शक्ति प्रदर्शन है। भूपेश बघेल को सत्ता जाने का भय है। राहुल गांधी को चुनौती दी जा रही है कि कोई बदलाव किया गया, तो महंगा पड़ेगा। जब केंद्रीय नेतृत्व ने कोई निर्णय किया है, तो उसका पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता सत्ता की लड़ाई के सिपाही बनकर गए हैं और लोगों से बोल रहे हैं कि राहुल गांधी के साथ विकास की बात करने पहुंचे हैं। वे विकास की बात नहीं, सत्ता का सघर्ष करने पहुंचे हैं। क्या राहुल गांधी के साथ विकास की बात होगी।

Related Articles

Back to top button