Local & National News in Hindi

कुर्सी के लिए खींचतान जारी, राउत बोले-शिवसेना में कोई दुष्यंत नहीं, जिसके पिता जेल में हों

0 47

महाराष्ट्रः महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद को लेकर भाजपा और शिवसेना में तल्खी अभी कम नहीं हुई है, दोनों के बीच कुर्सी को लेकर खींचतान जारी है। वहीं जहां भाजपा की तरफ से कोई बड़ी बयानबाजी नहीं है दूसरी तरफ शिवसेना के तेवर काफी तल्ख हैं। शिवसेना के दिग्गज नेता संजय राउत ने तीखे तेवर दिखाते हुए कहा कि महाराष्ट्र में कोई दुष्यंत नहीं है जिसके पिता जेल में हो। राउत ने कहा कि हमारे पास और भी विकल्प हैं, अगर जल्दी ही कोई फैसला न लिया गया तो हम उन विकल्पों पर विचार करेंगे।

राउत ने कहा कि उद्धव ठाकरे ने कहा कि हमारे पास अन्य विकल्प भी हैं लेकिन हम उस विकल्प को स्वीकार कर पाप नहीं करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि शिवसेना ने हमेशा सच्चाई की राजनीति की है, हम सत्ता के भूखे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में कोई भी व्यक्ति विभिन्न विकल्पों को चुन सकता है। हम गठबंधन का पालन कर रहे हैं लेकिन अगर कोई इसका पालन नहीं करना चाहता है तो राज्य की जनता उन्हें जवाब देगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.