विधायक दिनेश राय मुनमुन ने राम नवमी विशाल रैली एवं शोभायात्रा मे किया सहभागिता

श्रीराम मंदिर मे दर्शन व पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया
 राष्ट्र चंडिका न्यूज़, सिवनी:  सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक  दिनेश राय मुनमुन ने राम नवमी पर आयोजित विशाल रैली मे सहभागिता किया। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामलला के जन्मोत्सव राम नवमी के पावन अवसर पर नगर के शुक्रवारी चौक से निकाली जाने वाली विशाल रैली एवं शोभायात्रा मे विधायक  दिनेश राय मुनमुन ने भाजपा प्रत्याशी श्रीमती भारती पारधी एवं पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ सहभागिता किया। इस दौरान विधायक  दिनेश राय मुनमुन ने सर्वप्रथम शुक्रवारी स्थित श्रीराम मंदिर मे आराध्य देव प्रभु श्रीराम के दर्शन व पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके उपरांत आप सभी राम भक्तों के साथ नगर के निर्धारित मार्गों से निकाली जाने वाली विशाल रैली एवं शोभायात्रा में शामिल हुए। तथा सभी भक्तजनों को शुभकामनाएं दिया। इसके अलावा आपने रैली मार्ग दुर्गा चौक पर स्थित माता राजराजेश्वरी मंदिर मे भी माता के दर्शन व पूजन कर आशीर्वाद लिया। तथा सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करने कामना किया। इसके पूर्व मे विधायक  दिनेश राय मुनमुन ने बारापत्थर स्थित होटल बाहुबली एवं अपने आवास पर साथियों को पावन पर्व की शुभकामनाएं दिया। आयोजित रैली अवसर पर बडी संख्या मे भक्तजनों की गरिमामय उपस्थिति रही।
Leave A Reply

Your email address will not be published.