जबलपुर में कांग्रेस उम्मीदवार दिनेश यादव ने नामांकन पत्र भरा

जबलपुर। जबलपुर से लोकसभा सीट में कांग्रेस उम्मीदवार दिनेश यादव ने नामांकन पत्र भरा। इस दौरान राज्यसभा सदस्य विवेक तनखा, पूर्व विधायक संजय यादव मौजूद रहे। पूर्व नगर अध्यक्ष की जिम्‍मेदारी संभाल चुके दिनेश यादव का नाम करीब करीब तय था।

लोक सभा चुनाव के नजदीक आते ही गांव से शहर तक राजनीतिक दलों की सक्रियता बढ़ी। भाजपा से आशीष दुबे को उम्‍मीदवार बनाया गया है, वहीं कांग्रेस ने भाजपा से मुकाबला करने टिकट तय है। कांग्रेस पार्टी की आधिकारिक पुष्टि के बाद उत्‍साह चरम पर है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.