राष्ट्र चंडिका न्यूज़ सिवनी. पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध सट्टा खिलाने वालों के विरुध्द कार्यवाही करने के लिये आदेशित किया गया था। इसी तारतम्य में दिनांक 13/3/24 को दौरान भ्रमण के शहर के विभिन्न स्थानों पर सट्टा खिलाने वाले 06 आरोपियों पर रेड कार्यवाही कर धारा 4(क) म.प्र. पब्लिक गेम्ब्लिंग एक्ट एवं 109भा.द.वि. के तहत अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
नामआरोपी गण – मनोज बघेल पिता शिवनाथ बघेल उम्र 40 साल निवासी ग्राम घोंटी थाना बंडोल सिवनी,सेवकराम सनोडिया पिता रामनाथ सनोडिया उम्र 45 साल निवासी ग्राम पुलिस कालोनी नगझर सिवनी,मनोज साहू पिता रिक्खीराम साहूकार उम्र 36 वर्ष निवासी सड़क मोना ग्राम ढेकी थाना, लखनवाड़ा,अखिलेश पिता बलराम चौधरी उम्र 40 वर्ष निवासी लोनिया तंजीम सिवनी,संजीव प्रजापति पिता झाडू प्रजापति उम्र 45 साल निवासी गणेश चौक कहारी मोहल्ला गुरूनानक वार्ड सिवनी, लता कुल्हाड़े पति धनीराम कुल्हाड़े उम्र 45 साल निवासी कर्वे कालोनी सिवनी
जप्ती मसरूका – सट्टा पर्ची, डाट पेन, कार्बन, कुल नगदी रकम 4010 रूपये