वायरल खबर : शादी के तानों से परेशान रिक्शा चालक ने लगाया ऐसा जुगाड़, अब लगी रिश्तों की लाइन

किसी भी व्यक्ति के लिए शादी के लिए कोई आयु निर्धारित नहीं है। कहा जाता है कि समय रहते शादी कर लेनी चाहिए, ऐसा इसलिए क्योंकि एक समय के बाद समाज और रिश्तेदार ताने मारने लगते हैं। मध्यप्रदेश के दमोह में रहने वाले तीस साल के एक शख्स के साथ भी ऐसा कुछ हुआ।

बताया जा रहा है कि शख्य का नाम दीपेंद्र राठौर है और पेशे से ई-रिक्शा चलाता है। इसकी उम्र 30 वर्ष की है और अभी तक उसकी शादी नहीं हुई, तो उसने अनोखा तरीका अपनाया। दीपेंद्र ने अपने ई-रिक्शा में बड़ा सा होर्डिंग लगा रखा है, जहां शिक्षा, हाइट, ब्लड ग्रुप आदि सभी डिटेल्स लिख रखी हैं। वह इस ई-रिक्शा को लेकर वह शहर में घूम रहा है।

उसकी इच्छा है कि उसकी शादी हो जाए। इसलिए वह ऐसा करने के लिए मजबूर है। खासतौर पर होर्डिंग में उसने लिखा है कि शादी करने में जाति और धर्म कोई बंधन नहीं है। किसी भी जाति, धर्म की युवती या उसके परिवार के लोग शादी का प्रस्ताव लेकर उसके पास आ सकती है।

शादी नहीं होने से लोग उसे ताने देने लगे थे। इस वजह से उसने यह अनोखा तरीका निकाला है। अपने ई-रिक्शा के ही पीछे शादी के लिए बायोडाटा लगा दिया। ऐसा कहा जा रहा है कि दीपेंद्र के पास अब कई रिश्ते आ रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.