लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा झटका, कांग्रेस प्रवक्ता ने थामा भाजपा का दामन..

भोपाल। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। मध्य प्रदेश में कांग्रेस के प्रवक्ता रहे अजय यादव ने भाजपा का हाथ थाम लिया है। आपको बता दें की विधानसभा चुनाव में हुई कांग्रेस की हार के बाद कई कांग्रेसी नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। कांग्रेस पार्टी से टिकट नहीं मिलने से नाराज चल रहे अजय यादव ने भी कांग्रेस का हाथ छोड़ दिया है। अजय यादव को भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बीजेपी ज्वाइन करवाई है।

कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियां अभी लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रही हैं। भाजपा में शामिल होने के बाद अजय यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुआ हूं। अजय यादव का कहना था कि कांग्रेस देश विरोधी पार्टी है और कांग्रेस ने मुझे निष्कासित नहीं किया था बल्कि मैंने इस्तीफा दिया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पिछड़ा वर्ग की आंखों में धूल झोंकी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.