राष्ट्र चंडिका की ख़बर पर मुहर

राष्ट्र चंडिका न्यूज़ सिवनी.कांग्रेस ने सिवनी विधानसभा से आनंद पंजवानी को उम्मीदवार बनाया है, राष्ट्र चंडिका ने 12 अक्टूबर को ही खबर दे दी थी कि सिवनी में दिनेश राय मुनमुन और आनंद पंजवानी के बीच मुक़ाबला होगा और आज सिवनी से कांग्रेस ने युवा कांग्रेस अध्यक्ष आनंद पंजवानी के नाम का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने आज 144 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है, जिसमें सिवनी ज़िले की चारों विधानसभा सीटों से उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है, केवलारी से पूर्व विधायक रजनीश सिंह पर पार्टी ने भरोसा जताया है, लखनादौन से विधायक योगेन्द्र सिंह और बरघाट से विधायक अर्जुन काकोड़िया कोउम्मीदवार बनाया गया है। सिवनी ज़िले की तीन सीटों पर उम्मीदवारों के नाम लगभग पहले से तय थे, सबसे ज़्यादा रस्साकशी सिवनी सीट को लेकर थी, कांग्रेस बीते 33 सालों से सिवनी सीट नहीं जीत पाई है, इसलिये कांग्रेस ने रणनीति के तहत युवा और नए चेहरे पर दांव चला है। आनंद पंजवानी लंबे सबसे युवा कांग्रेस के अध्यक्ष हैं और बीते एक साल से लगातार शहर और गांवों में सक्रिय हैं। सिवनी के सियासी संग्राम में दिनेश राय और आनंद पंजवानी के बीच दिलचस्प मुक़ाबला होने की उम्मीद है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.