37 डिसे के पार पहुंचा पारा, दिन में गर्मी ने किया परेशान

ग्वालियर (नप्र)। जम्मू-कश्मीर में आए पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर-पश्चिमी हवाओं का चलना थम गया है। यही कारण है कि मौसम शुष्क होने के साथ ही तापमान में उछाल दर्ज किया जा रहा है। शनिवार को तेज धूप खिली होने के कारण अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। लोगों को दिन में गर्मी का अहसास हुआ। दोपहर में घरों में कूलर-एसी फिर से चलाने पड़े।

मौसम विभाग के अनुसार तापमान में उछाल का यह सिलसिला अभी जारी रहेगा। उत्तर-पश्चिमी हवाएं रात के समय मौसम में ठंडक घोल रही थीं। इसके कारण रात का पारा 17 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया था, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से ये हवाएं चलनी बंद हो गई हैं। स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शुक्रवार की तुलना में शनिवार को अधिकतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़त के साथ 37.3 डिसे दर्ज किया गया। यह औसत से 2.9 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 2.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़त के साथ 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह औसत से मात्र 0.4 डिसे कम है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शहर के मौसम में बदलाव हुआ है। 11 से दिन के तापमान से गिरावट के आसार पश्चिमी विक्षोभ गुजर जाने के बाद 11 अक्टूबर से तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू होगा। इसके बाद रात का पारा 16 से 17 डिग्री सेल्सियस, जबकि दिन का तापमान भी 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास आ जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.