श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति मंदिर में दिखा अद्भुत नजारा, 35,000 से अधिक महिलाओं ने किया गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ

महाराष्ट्र। 19 सितंबर से बप्पा का आगमन हो चुका है। देशभर में गणेशोत्सव धूम-धाम से मनाया जा रहा है। जगह-जगह गणपति विराजे हुए हैं। वहीं, मंदिरों में भी अगल ही रौनक देखने को मिल रही है। वहीं, आज दूसरे दिन सुबह पुणे में श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति मंदिर के सामने 35,000 से अधिक महिलाएं एकत्रित हुईं और गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ किया। इसका आयोजन मंदिर ट्रस्ट द्वारा #गणेशचतुर्थी समारोह के एक भाग के रूप में किया गया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.