आज तक नहीं देखा होगा कांग्रेस विधायक का ऐसा अंदाज, सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा वायरल

राष्ट्र चंडिका,सिवनी। मध्यप्रदेश के लिए ये साल बहुत अहम है, क्योंकि राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर जहां बीजेपी-कांग्रेस अपनी-अपनी योजनाओं पर काम कर रही हैं। वहीं, वोटर्स के बीच अपनी पकड़ बनाने के लिए स्थानीय नेता और मौजूदा विधायक भी एक्टिव हो गए हैं। इसी बीच कांग्रेस के विधायक अर्जुन सिंह काकोडिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में कांग्रेस विधायक अर्जुन सिंह काकोडिया पान बनाते हुए नजर आ रहे हैं। जिला सिवनी के बरघाट विधानसभा से विधायक  जनसंपर्क के दौरान एक पान की दुकान पहुंचे। विधायक जी पान की दुकान में अपने हाथों से पान बनाते हुए नजर आए और बाद में अपने ही कार्यकर्ताओं को अपने ही हाथों से पान खिलाते हुए देखे।
यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। बता दें कि कांग्रेस विधायक  आए दिन सुर्खियों में रहते हैं। इससे पहले भी उनके डांस का एक वीडियो जमकर वायरल हुआ था, जिसमें वो जबरदस्त ठुमके लगाते हुए नजर आए थे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.