ब्रेकिंग
सिवनी जिले में भाजपा के पांच मंडल अध्यक्षों की घोषणा हुई निरस्त, जिला अध्यक्ष मीना बिसेन ने जारी किय... लग गई तुर्की की लंका, पाकिस्तान का साथ देना पड़ा भारी, अब क्या करोगे तुर्किए 7 जन्मों की खाई थी कसम, शादी की 22वीं रात पत्नी ने किया ऐसा कांड… अब पति काट रहा थाने के चक्कर खनन के लिए यमुना पर तटबंध बनाने का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने सीईसी से जांच करने को कहा भारत के खिलाफ साइबर जंग की नई चाल, ‘Roar of Sindoor’ रिपोर्ट में खुलासा चैन से न बैठे पाकिस्तान, सीजफायर हुआ लेकिन भारतीय सेना अगले मिशन के लिए तैयार: सेना पाकिस्तानी सेना के दावे को लोगों ने सर्कस कहा, इंटरनेशनल मीडिया में हुई किरकिरी जिस आकाश डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान के हमलों को रोका, जानिए उसे बनाने वाले डॉ रामाराव ने क्या कहा भारत में बंद होगा तुर्किए की इस कंपनी का हुक्का-पानी! मुंबई एयरपोर्ट पर है स्टॉफ हैंडलिंग का ठेका एक बेटा लंदन में दूसरा दिल्ली… फिर भी अकेली थी मां, मर्डस डे पर बेटी ने किया कॉल तो फ्लैट से निकली म...
देश

रायपुर पुलिस की पूछताछ में कालीचरण ने कहा वीडियो जारी कर सरेंडर करना चाहते थे

रायपुर। एक दिन की रिमांड पर लिए गए कालीचरण ने पुलिस पूछताछ में बताया कि रायपुर से फरार होने के बाद सरेंडर करना चाहते थे। इससे पहले पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में कालीचरण ने कई प्रश्नों को जवाब दिए। कालीचरण से फरारी को लेकर सवाल पूछा गया। इसमें कालीचरण ने कहा कि वह बागेश्वर धाम में दर्शन के बाद एक वीडियो जारी कर खुद सरेंडर करने की तैयारी में था। इससे पहले पुलिस पहुंच गई और गिरफ्तार कर लिया।

समर्थक भी पहुंचे थे

गिरफ्तारी की जानकारी के बाद कालीचरण के समर्थक इंदौर और अकोला से पहुंचे। इंदौर के एक समर्थक ने बताया कि गिरफ्तार के पहले वे सब कालीचरण से मिलने के लिए पहुंचने वाले थे। इससे पहले मीडिया में गिरफ्तारी की खबरे चलने लगी। जिसके बाद सब रायपुर पहुंचे।

गांव के पड़ोसी पहुंचे कालीचरण से मिलने

कालीचरण का मूलत: गांव महाराष्ट्र के अकोला में है। वहां से पांच लोग आए थे। उन्होंने कालीचरण से जुड़ी कई अहम जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कालीचरण के भाई कि मेडिकल स्टोर की दुकान है। वहीं दो बहने हैं जिनकी शादी हो चुकी है। शुरू से ही वे काली के भक्त थे। गांव में भी उनको काली नाम से ही सब लोग बुलाते हैं।इससे पहले कभी किसी मामले में जेल नहीं गए हैं।

चेन्नई और खजुराहो में आश्रम

मिली जानकारी के अनुसार इंदौर में कालीचरण का अकसर आना जाना रहता था। सबसे ज्यादा वे चेन्नई में रहे हैं। जहां उनका आश्रम भी है। वहीं खजुराहो में भी आश्रम है। कालीचरण ज्यादा समय दोनों जगह पर बिताते हैं।

Related Articles

Back to top button