ब्रेकिंग
यूपी-नोएडावालों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, जेवर एयरपोर्ट से पहली उड़ान की तारीख फाइनल! खालिस्तानी आतंकी हैप्पी पासिया पंजाब में 14 आतंकी हमलों का जिम्मेदार, अब अमेरिका से लाने की तैयारी त... जन सुराज में शामिल हुए मशहूर यूट्यूबर मनीष कश्यप, प्रशांत किशोर की मौजूदगी में थामा पार्टी का दामन एक सांसद अपने संसदीय क्षेत्र के लिए क्या-क्या कर सकता है? मंडी को ऐसे राहत पहुंचा सकती हैं कंगना रनौ... हिंदी VS मराठी मुद्दा बिहार चुनाव के लिए है… रोहित पवार का BJP पर आरोप राजस्थान में 1800 करोड़ की साइबर ठगी! BAP सांसद का आरोप, स्कॉलरशिप और पैन कार्ड का झांसा देकर खोले फ... बिहार: दानापुर में स्कूल संचालक का मर्डर, सिर में गोली मारकर फरार हुए अपराधी ‘हमारे पैसों पर पलते हो..बिहार आओ, पटक-पटक कर मारेंगे’, मराठी भाषा विवाद में बीजेपी सांसद निशिकांत द... पाक सेना का भरोसेमंद था, मुंबई आतंकी हमले के समय शहर में ही था आतंकी तहव्वुर राणा, पूछताछ में किया ब... रात के अंधेरे में बालकनी से घुसे चोर, इंजीनियर ने रोका तो पूरे परिवार के सामने दी मौत की सजा… मर्डर ...
देश

पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका, बाजवा के भाई सहित दो विधायक भाजपा में शामिल, क्रिकेटर मोंगिया भी बने भाजपाई

चंडीगढ़। पंजाब में कांग्रेस के बड़ा झटका लगा है। कादियां के कांग्रेस के विधायक व प्रताप सिंह बाजवा के छोटे भाई विधायक फतेहजंग बाजवा व विधायक बलविंदर लाडी भाजपा में शामिल हो गए हैं। इसके अलावा  क्रिकेटर दिनेश मोंगिया ने भी आज दिल्ली में भाजपा का दामन थाम लिया है।

उक्त नेताओं के अलावा अकाली दल से तीन बार विधायक रहे गुरतेज गुढियान भी बीजेपी में शामिल हो गए हैं। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र शेखावत ने इन नेताओं को दिल्ली में पार्टी की सदस्यता दिलवाई। नवजोत सिंह सिद्धू ने पिछले दिनों बाजवा को कादियां से उम्मीदवार घोषित किया था। हालांकि प्रताप सिंह बाजवा भी कादियां सीट से दावा ठोक रहे थे। उनका कहना था कि वो कादियां से चुनाव लड़ेंगे, लेकिन किसके खिलाफ वो समय आने पर पता चलेगा। कैप्टन के करीबी हैं। इससे पहले राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने भाजपा का दामन थामा था।

भाजपा का दामन थामने के बाद पूर्व क्रिकेटर दिनेश मोंगिया ने कहा कि पंजाब के लोगों की सेवा करने के लिए उन्होंने भाजपा दामन थामा है। विकास के लिए लोगों के पास भाजपा के अलावा और कोई विकल्प नहीं है।

बता दें, कृषि कानूनों की वापसी के बाद भाजपा ने पंजाब में अपनी गतिविधियां बढ़ा दी हैं। पार्टी लगातार राज्य में अपना कुनबा बढ़ा रही है। किसान आंदोलन के दौरान पंजाब मे भाजपा नेताओं का विरोध किया जा रहा था, लेकिन कानूनों की वापसी पंजाब में भाजपा के लिए संजीवनी बनी है। अब दूसरे दलों के नेता भाजपा से परहेज नहीं कर रहे।

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा पहले ही पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की लोक कांग्रेस पार्टी ेके साथ गठबंधन कर चुकी है। भाजपा जिस तरीके से अपना कुनबा बढ़ा रही है और राज्य में अभुभवी नेताओं को अपने साथ जोड़ रही है उससे विधानसभा चुनावों में पार्टी अन्य दलों को बड़ी चुनौती दे सकती है। राज्य में कांग्रेस, आप, शिअद-भाजपा गठबंधन व भाजपा के बीच चतुष्कोणीय मुकाबला होने की संभावना है। इसके अलावा किसान संगठनों ने भी चुनाव लड़ने की ताल ठोकी हुई है। पंजाब में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आएगा, मुकाबला और रोचक होता जाएगा।

Related Articles

Back to top button