देश
आठ लाख बकाया है टैक्स, नगर निगम ने दाल मिल किया सीज

रायपुर। नगर निगम रायपुर का टैक्स जमा नहीं करने पर दाल मिल पर कार्रवाई की गई। निगम के अधिकारियों ने विधानसभा रोड पर संचालित दाल बसंत संचालक को टैक्स जमा करने के लिए बार-बार नोटिस दे रहा था, इसके बाद भी संचालक के टैक्स जमा नहीं करने पर निगम के जोन 9 के अधिकारियों ने दाल मिल को सील कर दिया। दाल मिल पर निगम का आठ लाख रुपये टैक्स बकाया है।
नगर निगम के अधिकारी लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। जोन के क्षेत्र में आने वाले मिठाई और नास्ते के दुकानों की जांच कर रहे हैं। सामानों के निर्माण स्थल पर गंदगी मिलने पर चालान वसूली करते हैं और संचालकों को आगे से सफाई बरतने के लिए आगाह भी करते हैं।