जालंधरः जालंधर से बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, यहां स्थित ढाबे पर करीब आधा दर्जन हमलावरों ने तलवारों सहित अन्य हथियारों के साथ हमला बोल दिया। इस घटना में ढाबा मालिक सहित 3 लोग गंभीर घायल होने की सूचना है। \
जानकारी के अनुसार उक्त घटना होली के दिन बस स्टेंड नजदीक प्रिंस ढाबे रात करीब 8 बजे हुई है, जो सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि आधा दर्जन से अधीक नौजवानों ने ढाबा मालिक पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान बचाने आए कर्मचारी को भी पकड़कर तलवारों और बेसबाल से हमला कर दिया।
वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं ढाबा मालिक का कहना है कि उक्त हमला पुरानी रंजिश के कारण किया गया है। फिलहाल इस मामले की शिकायत पुलिस को दे दी गई है, जिसके बाद सी.सी.टी.वी. कैमरों के आधार पर जांच शुरू हो हई है।
Comments are closed.