आईएएस अनुराग जैन होंगे MP के अगले मुख्य सचिव, जल्द जारी होंगे आदेश..

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव के पसंदीदा अफसर मध्य प्रदेश के सबसे वरिष्ठ अधिकारी 1989 बैच के अनुराग जैन मध्य प्रदेश के अगले मुख्य सचिव होंगे, आपको बता दें कि सामान्य प्रशासन विभाग इसके जल्द आदेश जारी करेगा। अनुराग जैन कई जिलों के कलेक्टर रह चुके हैं, बता दें कि वीरा राणा का आज एक्सटेंशन खत्म हो रहा है।

 वीरा राणा के मुख्य सचिव बनने के समय भी अनुराग जैन का नाम रेस में था। अनुराग जैन मुख्यमंत्री मोहन यादव के विश्वासपात्र अफसर हैं और उनकी पसंद भी हैं। अनुराग जैन फिलहाल मध्य प्रदेश के सबसे सीनियर अधिकारी हैं, इससे पहले कई अधिकारियों के नाम मुख्य सचिव की रेस में चल रहे थे लेकिन अनुराग जैन के नाम पर मुहर लग गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.