मुख्यमंत्री चौहान ने सामाजिक कार्यकर्ता और मीडिया प्रतिनिधियों के साथ पौधे रोपे

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में बरगद, करंज और चंपा के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री चौहान के साथ राष्ट्रीय नारी सशक्तिकरण संगठन की प्रदेश अध्यक्ष पूजा सिंह परमार ने अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। संगठन, जरूरतमंद महिलाओं के सहयोग तथा महिला सशक्तिकरण के लिए कार्यरत है। संगठन की अलका मालवीय, उमा लोधी, मितेश मारण और रोहित यादव ने भी पौध-रोपण किया।

मुख्यमंत्री चौहान के साथ टी.वी. चैनल एशियन न्यूज़ के सुभाष मिश्रा, शकील साजिद, सुनील और अंशुमन खरे ने भी पौधे लगाए। पौध-रोपण में देवेन्द्र योगी, देवी सिंह लोधी, बाबूलाल देशवाली, यशवंत, नमिता देशवाली, देवी राम राजपूत, अजय सिंहल और मनु सिंहल भी शामिल हुए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.