ब्रेकिंग
अतिथि देवो भवः का क्या होगा! पर्यटकों के खिलाफ कई देशों में बढ़ रहा स्थानीय लोगों का गुस्सा, आखिर क्... क्या ChatGPT की वाट लगा देगा मस्क का Grok 4? इस दिन होगा लॉन्च राफेल पर बड़ा खुलासा! ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के दावे पर अब कंपनी ने दी असली जानकारी, शेयर में ह... शिव को इतना प्रिय क्यों है बेलपत्र…सावन में इसे चढ़ाने का महत्व क्यों बढ़ जाता है ? पूर्णिया कांड का असली ‘विलेन’, तांत्रिक ही बन गया तांत्रिक का दुश्मन, कैसे गांववालों को भड़काया? पूर... बिहार की मूल निवासी महिलाओं को ही 35% आरक्षण, नीतीश सरकार ने किया ऐलान छांगुर बाबा की कोठी पर चला बुलडोजर, जाति देखकर लगाता था लड़कियों का रेट… कराता था धर्मांतरण भीमगढ़ बांध के गेट आज दोपहर खुलेंगे, वैनगंगा नदी का जलस्तर बढ़ने की संभावना सोती रही बिहार पुलिस, 5 लोगों को जिंदा जलाकर मारा…भनक तक नहीं लगी; पूर्णिया कांड से खाकी पर उठे सवाल सिवनी में भारी बारिश के चलते कल सभी स्कूल बंद रहेंगे
बिहार

बेगूसराय में टला बड़ा रेल हादसा, 2 हिस्सों में बंटी सहरसा से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन

बेगूसरायः बिहार के बेगूसराय जिले उस समय एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया, जब सहरसा से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन चलते चलते भागों में बंट गई। इस हादसे के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

दरअसल, सहरसा से नई दिल्ली जाने वाली पुरबिया एक्सप्रेस जब बेगूसराय स्टेशन के पास पहुंची। इसी बीच लोहियानगर गुमटी के पास पुरबिया एक्सप्रेस के 2 डब्बों के बीच लगा कपलिंग टूट गया और गाड़ी दो भागों में विभक्त हो गई। वहीं ड्राइवर की सूझबूझ से ट्रेन को रोका गया। ट्रेन के रुकते ही यात्रियों में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया।

बता दें कि मौके पर पहुंचकर रेलवे कर्मचारियों ने यात्रियों को आश्वस्त किया। उसके बाद क्षतिग्रस्त ट्रेन को पुनः जोड़कर उन्हें गंतव्य स्थान के लिए रवाना किया गया। इसके अतिरिक्त यात्रियों के द्वारा रेल कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Related Articles

Back to top button