ब्रेकिंग
सिवनी पुलिस का 'हरियाली महोत्सव': पुलिस लाइन में 70 से अधिक पौधे लगाए गए बरघाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गौवंश वध कर मांस बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार सिवनी में नशे का बढ़ता जाल: ड्रग्स का गढ़ बनता शहर, युवा गिरफ्त में, प्रशासन पर सवाल! गेम डाउनलोड करते ही जिंदगी हुई हैक, ऑनलाइन गेमिंग बना साइबर अपराधियों का नया अड्डा ऑनलाइन गेमिंग: मन... सच बोलने की सज़ा: जब पत्रकारिता निशाने पर हो फर्जी तरीके से राशन कार्ड बनवाकर लिया सरकारी लाभ, CM धामी का सख्त एक्शन, 2 एफआईआर दर्ज इंग्लैंड को बचा लेगी बारिश या टीम इंडिया रचेगी इतिहास? जानें बर्मिंघम के मौसम का मिजाज इंडिया जान चुका है… कपिल शर्मा के शो में युजवेंद्र चहल ने RJ महवश संग कंफर्म किया रिश्ता! देवशयनी एकादशी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, हर इच्छा हो जाएगी पूरी! WhatsApp से मेट्रो टिकट बुक करने का क्या है स्टेप बाई स्टेप प्रोसेस
देश

देवघर में आठ साइबर अपराधी गिरफ्तार, नौ मोबाइल फोन एवं 19 सिम कार्ड बरामद

देवघरः झारखंड के देवघर जिले में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। दरअसल, पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आठ साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक धनंजय कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सारठ थाना क्षेत्र के ग्राम-चरकमारा में गुरुवार की शाम छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस ने कुल आठ साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। देवघर के साइबर पुलिस उपाधीक्षक सुमित प्रसाद ने एक प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी।

पुलिस उपाधीक्षक ने बताया है कि गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से पुलिस ने नौ मोबाइल फोन तथा 19 सिम कार्ड बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि छापामारी दल का नेतृत्व वह स्वयं एवं जिले के पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय मंगल सिंह जामुदा कर रहे थे।

Related Articles

Back to top button