ब्रेकिंग
2 वाक्य बोलकर ही पीएम मोदी ने भारत से लेकर दुनिया के कोने-कोने में बैठे विरोधियों के एजेंडे कर दिए फ... पंजाब में जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत, 15 की हालत नाजुक, बोल भी नहीं पा रहे हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 घोषित, इन स्टेप्स में करें चेक पहलगाम में गोली चलाने वाले आतंकियों की तलाश जारी, चप्पे-चप्पे पर लगाए जा रहे पोस्टर "श्रीश्री रविशंकर जी महाराज का जन्मोत्सव आज होटल ग्रैंड रजवाड़ा में, भजन संध्या व प्रसाद वितरण कार्य... सिवनी में भाजपा की किरकिरी, पाँच मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति बनी सिरदर्द सिवनी जिले में भाजपा के पांच मंडल अध्यक्षों की घोषणा हुई निरस्त, जिला अध्यक्ष मीना बिसेन ने जारी किय... लग गई तुर्की की लंका, पाकिस्तान का साथ देना पड़ा भारी, अब क्या करोगे तुर्किए 7 जन्मों की खाई थी कसम, शादी की 22वीं रात पत्नी ने किया ऐसा कांड… अब पति काट रहा थाने के चक्कर खनन के लिए यमुना पर तटबंध बनाने का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने सीईसी से जांच करने को कहा
देश

बांका हादसे में 5 बच्चों की मौत पर राज्यपाल एवं CM ने जताया शोक, परिजनों को 4-4 लाख रुपए देने का ऐलान

पटनाः बिहार के राज्यपाल फागू चौहान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बांका जिले के रजौन प्रखंड क्षेत्र के राजाबर गांव में एक घर में एलपीजी सिलेंडर में आग लगने से पांच बच्चों की हुई मौत पर गहरा दु:ख व्यक्त किया। साथ ही दुर्घटना में मृत बच्चों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

फागू चौहान ने बुधवार को अपने शोक संदेश में कहा कि यह घटना अत्यन्त दु:खद है। उन्होंने इस हादसे में मृत बच्चों के शोक संतप्त परिजनों को धैर्य, साहस एवं संबल प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री नीतीश ने अपने शोक उद्गार में कहा कि यह दुर्घटना काफी दु:खद है और वह इससे मर्माहत हैं। उन्होंने आपदा प्रबंधन विभाग एवं जिलाधिकारी, बांका को मृत बच्चों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की अनुग्रह राशि के भुगतान का निर्देश दिया है।

Related Articles

Back to top button