ब्रेकिंग
सिवनी पुलिस की जुए पर बड़ी कार्रवाई: डुंडासिवनी में दो जुआ फड़ पर छापा, 8 जुआरी गिरफ्तार, ₹44,000 का... सिवनी पुलिस का 'हरियाली महोत्सव': पुलिस लाइन में 70 से अधिक पौधे लगाए गए बरघाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गौवंश वध कर मांस बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार सिवनी में नशे का बढ़ता जाल: ड्रग्स का गढ़ बनता शहर, युवा गिरफ्त में, प्रशासन पर सवाल! गेम डाउनलोड करते ही जिंदगी हुई हैक, ऑनलाइन गेमिंग बना साइबर अपराधियों का नया अड्डा ऑनलाइन गेमिंग: मन... सच बोलने की सज़ा: जब पत्रकारिता निशाने पर हो फर्जी तरीके से राशन कार्ड बनवाकर लिया सरकारी लाभ, CM धामी का सख्त एक्शन, 2 एफआईआर दर्ज इंग्लैंड को बचा लेगी बारिश या टीम इंडिया रचेगी इतिहास? जानें बर्मिंघम के मौसम का मिजाज इंडिया जान चुका है… कपिल शर्मा के शो में युजवेंद्र चहल ने RJ महवश संग कंफर्म किया रिश्ता! देवशयनी एकादशी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, हर इच्छा हो जाएगी पूरी!
देश

भाजपा नेता के घर पर लाखों की चोरी, पत्नी की डिलीवरी के लिए लखनऊ गया था परिवार

अंबेडकरनगरः उत्तर प्रदेश में आए दिन चोरी के मामले देखने को मिलते हैं। वहीं अंबेडकरनगर में रविवार को भाजपा के नेता अध्यक्ष सभासद गौरव श्रीवास्तव के घर चोरी का मामला सामने आया हैं। चोरों ने करीब साढ़े 6 लाख के जेवर और 50 हजार की नकदी चुरा ली। घटना की सूचना मिलते ही सीओ सिटी अशोक सिंह और थानाध्यक्ष अमित सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।

जानकारी के अनुसार, जिले के शास्त्रीनगर में भाजपा नेता गौरव श्रीवास्तव के घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों की चोरी की और फरार हो गए। बताया जा रहा है कि शास्त्री नगर एक रिहायशी कॉलोनी है, जहां दिन रात पुलिस गश्त पर रहती है। इसके बाद भी चोरी की वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ हैं। घटना की सूचना मिलते ही एसपी आलोक प्रियदर्शी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि  घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा। जल्द ही चोरों को पकड़ा जाएगा।

वहीं पूछताछ के दौरान भाजपा नेता ने बताया कि उनकी पत्नी के प्रसव के लिए परिवार लखनऊ गया था। रविवार करीब डेढ़ बजे वह परिवार के साथ लखनऊ से घर लौटे तो घर का सारा समान बिखरा पड़ा था। घर का ताला तोड़कर चोर जेवरात और नकदी उड़ा ले गए थे। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button