अलीगढ़ में भाजपा के पूर्व विधायक संजीव राजा पंचतत्व में विलीन

अलीगढ़ में शहर विधानसभा से भाजपा के विधायक रहे संजीव राजा पंचतत्व में विलीन हो गए। उनके पुत्र हर्षित राजा ने मुखाग्नि दी। कट्टर हिंदूवादी नेता कहे जाने वाले संजीव राजा की अंतिम यात्रा में हर जाति, धर्म का व्यक्ति शरीक हुआ।

शनिवार देर रात बीमारी से संजीव राजा का निधन हो गया। शनिवार को उनकी अंतिम यात्रा  दोपहर 12 बजे उनके बारहद्वारी स्थित निवास से शुरू हुई। महावीरगंज से अब्दुलकरीम चौराहा से फूल चौराहा से बड़ाबाजार से मदारगेट से आर्यसमाज मंदिर से अचल रोड से रामलीला मैदान से दुबे का पड़ाव चौराहा से मीनाक्षी पुल से आभा होटल रामघाट रोड से चंदनिया शवदाहगृह पहुंची।

चंदनिया शवदाहगृह पर दिवंगत संजीव राजा का धार्मिक रीतिरिवाज से अंतिम संस्कार किया गया। उनके पुत्र हर्षित राजा ने पिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान भाजपाईयों के साथ-साथ, व्यापारी, समाजसेवी आदि ने अंतिम दर्शन किए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.