ब्रेकिंग
सौतेली मां को लेकर भाग गया बेटा, शादी भी की, पिता का छलका दर्द, बोले- मेरे सारे अरमान अधूरे रह गए सपा के सबसे मजबूत वोट बैंक पर चोट देने की तैयारी, पंचायत चुनाव से BJP साधेगी 2027 के लिए मुस्लिम सिय... नोएडा में BA पास जूली गिरफ्तार… पहले घरों में बनती थी नौकरानी, फिर कर देती थी हाथ साफ IIT BHU में तीन फ्लोर पर बाथरूम में लगाए थे कैमरे, रिकॉर्ड किए नहाने के वीडियो… छात्रों का थाने में ... तेज रफ्तार ट्रक ने ई रिक्शा को मारी जोरदार टक्कर… चालक समेत 3 लोगों की मौत, एक गंभीर घायल दिल्ली, नोएडा-गाजियाबाद समेत इन जिलों में भी नहीं मिलेगा पुराने वाहनों को डीजल-पेट्रोल, देखिए पूरी ल... वडोदरा और आणंद को जोड़ने वाला पुल टूटा… नदी में समा गई कई गाड़ियां, 2 की मौत दिल्ली में तेज धूप के बाद फिर छाए बादल… UP से बिहार तक बारिश का अलर्ट, जानें 15 राज्यों के मौसम का ह... पुलवामा से गोरखनाथ मंदिर हमले तक… आतंकियों के लिए ई-कॉमर्स बना नया हथियार 1 लाख भक्तों ने पहले हफ्ते की अमरनाथ यात्रा, LG मनोज सिन्हा ने दिया अपडेट
देश

सीएम उम्मीदवार पर बोले रमन, आज बताना मुश्किल कि कौन होगा चेहरा

रायपुर: बस्तर में शुरू हो रहे भाजपा के चिंतन शिविर से पहले पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने मीडिया से चर्चा में कहा कि आज यह तय कर पाना बेहद मुश्किल है कि चेहरा कौन होगा? मूल विषय यही है कि दो दिनों तक हम अपनी कार्ययोजना पर चर्चा करेंगे। चिंतन शिविर में भाजपा और संघ के प्रमुख 55 नेताओं को आमंत्रित किया गया है। इस पर रमन ने कहा कि संगठन के लिए सभी महत्वपूर्ण है। चिंतन शिविर के लिए कुछ पैरामीटर तय किया गया होगा।

चिंतन शिविर के जरिए भाजपा शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म स्ट्रेटजी तैयार करेगी। आने वाले तीन और छह महीना की स्ट्रेटजी के साथ ढाई साल की रणनीति को लेकर चर्चा की जाएगी। मुख्य एजेंडा यही होगा कि 2023 के चुनाव में भाजपा की रणनीति कैसी होगी ? कांग्रेस सरकार की असफलता को लेकर जनता के बीच कैसे जाएंगे। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की गुटबाजी और मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रहे संघर्ष पर रमन ने निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का राजनीतिक मौसम बदल रहा है। सरकार के भीतर खुलेआम अब नारे लग रहे हैं। कांग्रेस पूरी तरह से विभाजित दिख रही है। इसका परिणाम क्या होगी, यह भविष्य बताएगा। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि हर पांच साल में हम चिंतन शिविर का आयोजन करते हैं। आने वाले समय की कार्ययोजना बनेगी। प्रदेश में नक्सलवाद के बढ़ने, मतांतरण, सरकार के खिलाफ बढ़ते आंदोलन, भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर चर्चा कर रोडमैप तैयार किया जाएगा। इस बैठक के माध्यम से भाजपा संगठन को मजबूत किया जाएगा। व्यापक कार्ययोजना इस बैठक में तैयार होगी।

भाजपा की सरकार बनाने का खोजेंगे रास्ता: विष्णुदेव

चिंतन शिविर में भाजपा की प्रदेश में सरकार बनाने का रास्ता खोजा जाएगा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि 2023 में राज्य में भाजपा की सरकार कैसे बनेगी, इस पर विस्तार से मंथन किया जाएगा। राज्य सरकार किसानों, आदिवासियों जैसे तमाम मोर्चों पर फेल है। लोग समझ गए हैं कि सरकार ने केवल वोट बैंक के लिए उनका इस्तेमाल किया है। अब इन मुद्दों को लेकर जनता के बीच पहुंचने की रणनीति बनाई जाएगी।

Related Articles

Back to top button