कई दिनों से लापता युवक का गन्ने के खेतों से कंकाल मिला है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार गांव सरहाल मुंडी निवासी प्रवीन कुमार (32) पिछले एक महीने से अधिक समय से लापता था। इसके बाद उसका शव मिला है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना बहिराम के पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रवीन कुमार के लापता होने की शिकायत उसके परिवार ने दी थी। वहीं गांव वासियों ने बताया था कि आठ महीने पहले प्रवीन की शादी हुई थी। वह दिहाड़ी करता था और नशे का आदी था। उसकी मां की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। वहीं उसका शव कंकाल गांव चक रामू नवांशहर के खेतों से मिला। पुलिस का कहना है कि वह मृतक के रिश्तेदारों को साथ लेकर वह उसका डीएनए करवाएंगे। उन्हें संदेह है कि नशे के कारण उसकी मौत हुई है।
Comments are closed.