जिले में किया जा रहा सूरजमुखी एवं कुसुम फसल उत्पादन क्षेत्र में नवाचार

राष्ट्र चंडिका न्यूज़, सिवनी। कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन सिवनी के मार्गदर्शन में जिले में सूरजमुखी एवं कुसुम तिलहनी फसलों के उत्पादन एवं तिलहन व्यवसाय को बढ़ावा देने की दिशा में विशेष प्रयास किये जा रहे हैं। सूरजमुखी की नवीन किस्म KBSH-85 एवं कुसुम की नवीन किस्म ISF-764 के  200-200 हेक्टेयर रकबे में सफलता पूर्वक क्लस्टर प्रदर्शन लगाया गया है। जिससे प्रोत्साहित होकर सिवनी जिले के कृपकों के अलावा दूसरे जिले के कृषक द्वारा भी इन फसलों को लगाने की इच्छा व्यक्त की गई है तथा लगातार बीजों की मांग कर रहे है।       विगत वर्षों में तिलहन अन्तर्गत सबसे अधिक न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि हुई है। इन फसलों को लगाने से कृषकों की आय में वृद्धि होगी एवं स्वास्थ्य की दृष्टि से भी कृषक स्वयं अपनी फसल उत्पादन का तेल निकाल कर पारिवारिक उपयोग के साथ ही स्थानीय बाजार में बेच सकते हैं। तिलहन फसलों में सिंचाईकीटनाशकों एवं उर्वरकों की आवश्यकता कम होती है। अतः कम उपजाऊ भूमि में भी इन फसलों का अधिकतम उत्पादन लिया जा सकता है। कृषि विभाग के उपसंचालक एवं अन्य अधिकारियों के द्वारा विभिन्न विकासखण्डों में तिलहन का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है एवं कृषकों को तिलहन के प्रदर्शनों का खेत भ्रमण कराया जा रहा है। आगामी वर्ष में तिलहन अन्तर्गत रकबा बढ़ने की संभावना देखी जा रही है। कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन सिवनी एवं उपसंचालक कृषि  मोरिस नाथ द्वारा कृषक भाईयों से अपील की गई है कि आगामी वर्ष में तिलहनी फसलों जैसे सूरजमुखी एवं कुसुम की अधिक से अधिक बोनी करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.