बेटे को नौकरी दिलाने का झांसा देकर मां से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

शहडोल: मध्य प्रदेश के शहडोल में बेटे को रोजगार दिलाने के नाम पर मां से दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र में दबंग राजेश लोधी उर्फ राजुस ने महिला से जबरन दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत पर सोहागपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक आरोपी ने 35 वर्षीय महिला को उसके बेटे को नौकरी दिलाने का भरोसा दिया था। महिला के घर आरोपी राजस का था आना जाना था। आरोपी ने उसे घर में अकेली पाकर उससे दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। महिला की शिकायत पर दुष्कर्म करने वाले आरोपी राजेश लोधी उर्फ रजूस के खिलाफ सोहागपुर पुलिस ने मामला दर्ज उसे गिरफ्तार किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.