कृषि तकनीकी के विस्तार में किसान एवं कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक सेतु के रूप में कार्य कर रहे हैं- डॉ दिनकर शर्मा

राष्ट्र चंडिका न्यूज सिवनी,प्राधिकृत अधिकारी कृषि विज्ञान केंद्र सिवनी ने जानकारी देकर बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र सिवनी के दर्पण सभागार में जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के संचालक विस्तार सेवाएं डॉ दिनकर शर्मा के मुख्य आतिथ्य में कृषि कौशल विकास प्रशिक्षण के अंतर्गत केंचुआ खाद उत्पादन तकनीक विषय पर दिए गए प्रशिक्षण के प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया, इस दौरान कृषि कौशल विकास अंतर्गत संपादित वर्मी कंपोस्ट उत्पादन तकनीक विषय पर प्रशिक्षण हेतु मार्गदर्शिका का विमोचन डॉ दिनकर शर्मा द्वारा किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ दिनकर शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि माटी के सुपोषण में केंचुआ खाद बहुमूल्य योगदान है माटी में उपस्थित पोषक तत्वों के बेहतर उपयोग हेतु सूक्ष्मजीवों को पोषण में जैविक कार्बन अति महत्वपूर्ण है खेती में लागत कम करने में केंचुआ खाद उत्पादन तकनीक मील का पत्थर साबित हो रही है किसान भाई फसल विविधीकरण, वर्षा ऋतु में जल का बेहतर प्रबंधन , खेत का पानी खेत में संग्रह आदि विषय पर मार्गदर्शन प्रदान किया, डॉ शर्मा ने कृषि वैज्ञानिकों को किसानो के बीच कृषि तकनीक प्रचार.प्रसार में सेतु के रूप में कार्य करने हेतु बधाई दी, कार्यक्रम के शुभारंभ में पुष्प गुच्छ से स्वागत के साथ ही स्वागत उद्बोधन कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ शेखर सिंह बघेल द्वारा किया गया, डॉ बघेल ने कृषि विज्ञान केंद्र का किसानों के सतत उन्नयन एवं विकास में किए गए कार्यों की विस्तार से जानकारी प्रदान की, कार्यक्रम का संचालन उद्यानकी विशेषज्ञ वैज्ञानिक डॉ निखिल सिंह एवं आभार प्रदर्शन डॉ के के देशमुख द्वारा किया गया।

      उन्होंने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र सिवनी द्वारा किए जा रहे किसान हितैषी नवाचार एवं कार्यों का डॉ दिनकर शर्मा जी द्वारा अवलोकन किया गया। डॉ  निखिल सिंह वैज्ञानिक द्वारा सोयाबीन एवं धान के प्रजनक बीज उत्पादन विषय में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। डॉ के के देशमुख द्वारा प्राकृतिक खेती एवं जैविक खेती के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्रदान की। भ्रमण के दौरान डॉ शर्मा द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र में नवनिर्मित कृषि उपकरण रखरखाव हेतु तैयार शेड का उद्घटान किया गया। साथ ही डॉ दिनकर शर्मा जी द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में एक पेड मां के नाम के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्य संपन्न किया गया। कार्यक्रम के  संयोजन एवं सफल बनाने में कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख डॉ शेखर सिंह बघेल, डॉ के के देशमुख,  डॉ निखिल सिंह, डॉ आर एस ठाकुर, डॉ जी के राणा, श्रीमती प्रिया चैकसे, श्रीमति आभा श्रीवास्तव, शुभम झारिया, शिवशंकर मिश्रा, देवीप्रसाद तिवारी,  हिमांशु कुमारे,  जयंश्कर गौतम,  नीत लाहोरी की उल्लेखनीय योगदान रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.