Local & National News in Hindi

जम्मू- कश्मीरः कुलगाम में बड़ा आतंकी हमला, 5 बाहरी मजदूरों को गोलियों से भूना

0 40

जम्मूः जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों ने मंगलवार को नापाक हरकत को अंजाम दिया। राज्य के कुलगाम क्षेत्र में आतंकियों ने पांच गैर कश्मीरी लोगों की हत्या कर दी। मारे गए सभी नागरिक कश्मीर में मजदूरी करते थे।घटना की जानकारी होते ही सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बता दें कि आतंकवादी लगातार घाटी का मौहाल खराब करने की कोशिश में लगे हैं। इससे पहले आतंकवादी गैर-कश्मीरी ट्रक चालकों को निशाना बना चुके हैं।
PunjabKesari
इस वारदात को लेकर सीआरपीएफ ने बताया कि आतंकवादियों ने पांच मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी। साथ ही एक मजदूर घायल हो गया है, जिसे उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सभी मजदूर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के निवासी थे। सीआरपीएफ के अधिकारी के मुताबिक 18वीं बटालियन और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम के द्वारा इलाके की घेराबंदी कर आतंकवादियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
PunjabKesari

Leave A Reply

Your email address will not be published.