एक पेड़ माँ के नाम अभियान में सक्रिय भागीदारी निभा कर नागरिक एवं अधिकारी- कर्मचारी ने लगाए पौधे

राष्ट्र चंडिका न्यूज, सिवनी। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के आव्हान एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देशानुसार कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन के मार्गदर्शन में जिलें में एक पेड़ माँ के नाम अभियान मूर्त रूप ले रहा हैं।बड़ी संख्या में आम जन एवं शासकीय विभागों के अधिकारी कर्मचारी अभियान में सहभागिता कर विभिन्न प्रजातियों के पौधों को रोपित करने का कार्य कर रहें हैं। इसी क्रम में रविवार को कार्यालय उपसंचालक कृषि सिवनी मे संचालित देसी डिप्लोमा कोर्स के 40 छात्रों द्वारा आम के 80 पौधे  लगाए गये।  इसी तरह आबकारी विभाग के समस्त अधिकारी कर्मचारी ने आबकारी नियंत्रण कक्ष बरघाट नाका रोड पर एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत आम, नीम,आंवला, बेल ,नींबू मीठी नीम एवं जामुन सहित अन्य प्रजाति के कुल 80 पौधे रोपित कर उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी ली।

Leave A Reply

Your email address will not be published.