कलेक्टर सुश्री जैन ने की शासकीय स्कूलों एवं छात्रावासों की व्यवस्थाओं की समीक्षा

 राष्ट्र चंडिका न्यूज, सिवनी।कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन ने सोमवार 01 जुलाई को स्कूल शिक्षा, जनजातीय कार्यविभाग, राज्य शिक्षा केन्द्र के अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में शासकीय स्कूलों, छात्रावासों के संचालन के साथ-साथ प्रगतिरत निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने विभागवार स्कूलों की जानकारी लेते हुए उनमें दर्ज बच्चों के बारे में जाना, साथ ही स्कूलों में उपलब्ध संसाधनों के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को स्कूल चले अभियान अंतर्गत शतप्रतिशत बच्चों को स्कूलों में नामांकित करने के लिए निर्देशित किया है। इसके साथ-साथ पाठ्य पुस्तकों को भी त्वरित रूप से संबंधित स्कूलों तक पहुंचाने के लिए निर्देश दिए हैं। कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन ने सभी अधिकारियों को परीक्षा परिणामों में सुधार कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए अभी से योजना तैयार कर कार्यवाही प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं।

      कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन ने छात्रावासों एवं स्कूलों की व्यवस्थाओं के दुरूस्तीकरण के लिए छात्रावासों एवं स्कूलों का निरीक्षण के लिए दल गठित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने  स्टॉक पंजी, कैश रजिस्टर, बिजली, पानी की आपूर्ति के साथ-साथ आवश्यक मरम्मत कार्यों की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए हैं। कलेक्टर सुश्री जैन ने जिले में स्वीकृत तथा प्रगतिरत सीएम राईज स्कूलों, पीएमश्री स्कूलों के बारे में जानकारी प्राप्त की साथ ही साथ स्मार्ट क्लास की प्रगति के बारे में अधिकारियों से जाना। उन्होंने जिला प्रशासन की पहल पर अब तक दानदाताओं से प्राप्त हुई स्मार्ट टीवीओं तथा उनके संचालन के बारे में जाना। उन्होंने अधिक से अधिक दानदाताओं को अभियान में जोडकर शतप्रतिशत शासकीय स्कूलों में स्मार्ट क्लास स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी, प्रभारी सहायक आयुक्त जनजातीय कार्यविभाग, डीपीसी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.