राष्ट्र चंडिका न्यूज,सिवनी। गुरुवार 20 जून को केवलारी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राकेश पाल सिंह ने बीती रात्रि हुई गौ माता की हत्या के मामले में मझगवां में चकाजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक राकेश पाल सिंह के साथ सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन भी धरना प्रर्दशन में बैठे रहे। तेज बारिश भी गौ माता के सेवकों को हौसले को नहीं कम कर सकी सभी गौ माता के सेवक बारिस में बैठे विरोध प्रदर्शन में बैठे रहें। राकेश पाल सिंह ने प्रर्दशन स्थल से कहा कि जिस बरबरता के गौ माता कि हत्या कर माँ बैनगंगा नदी पर डाल दिया गया था, यह घटना अत्यंत ही पीड़ादाई हैं। बजरंग दल के साथियों के साथ मझगवां में विरोध प्रर्दशन किया गया। साथ ही प्रशासन से मांग की गई कि विरोधियों को चिन्हित कर जल्द कार्यवाही किया जाए। प्रर्दशन स्थल में पहुँचे कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन दिया हैं जल्द आरोपियों खोज कर ऊपर कार्यवाही की जायेंगी।
![](https://rashtrachandika.com/wp-content/uploads/2024/06/IMG_20240621_092344-1-300x101.jpg)
पूर्व विधायक राकेश पाल सिंह ने प्रदेश के मुखिया डॉ मोहन यादव से फोन पर बात कर घटना की जानकारी दी। सीएम ने भी कहा कि ऐसे आरोपियों को खोजकर कड़ी कार्यवाही की जायेगी।