11 वर्षीय बच्‍ची के साथ समुदाय विशेष के युवक ने किया दुष्कर्म, लोगों ने किया चक्काजाम

बड़वानी। जिला मुख्यालय से करीब 70 किमी दूर सेंधवा में बुधवार को एक 11 साल की बालिका के साथ एक समुदाय के युवक ने दुष्कर्म किया। बालिका को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

सकल हिंदू समाज, विहिप बजरंग दल केकार्यकर्ताओं ने इस मामले में हंगामा किया और मुख्य मार्ग पर चक्काजाम करदिया। लोगों ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिए जाने की मांगकी। वहीं चक्का जाम व हंगामे की सूचना पर पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस अधीक्षक व लोगों के बीच चर्चा जारी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.