दतिया में 40 पुलिस जवानों से भरी बस पलटी ,20 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल..

दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में भांडेर रोड़ के पास पुलिस जवानों से भरी बस पलट गई। आपको बता दें कि इस घटना में 20 से ज्यादा पुलिस जवान घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि बस में 40 पुलिसकर्मी सवार थे और यह सभी मुख्यमंत्री मोहन यादव के भांडेर में आयोजित चुनावी कार्यक्रम में ड्यूटी के बाद लौट रहे थे। घायल पुलिस कर्मियों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में पुलिस कर्मियों से भरी बस अनियंत्रित हुई और पलट गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही दतिया एसपी वीरेंद्र मिश्रा तत्काल जिला अस्पताल पहुंचे और घायल पुलिस कर्मियों के उपचार की जानकारी ली।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.