जंगल में धाराखोह बाबा की पूजा करने गए 15 लोगों पर मधुमक्खियों ने किया हमला, घायलों का उपचार जारी…

भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। आपको बता दें की पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के करीबी और चंदेरी नगर पालिका अध्यक्ष दशरथ उर्फ संतोष कोली भाजपा में शामिल हो गए हैं ,उन्होंने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने भाजपा की सदस्यता ली। नगर पालिका अध्यक्ष के साथ तीन पार्षदों ने भी भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है।

गुना लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री सिंधिया रविवार को अशोकनगर के दौरे पर थे। आपको बता दें की दशरथ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के करीबी माने जाते थे। अशोक नगर जिले की चंदेरी एक मात्र नगर पालिका है जिस पर कांग्रेस का कब्जा था। लेकिन दशरथ ने अब कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.